खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन झुलसे

फरीदाबाद: संजय कॉलोनी में शनिवार रात खाना बनाते समय रसोई में रखे सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन लोग झुलस गए। घर की एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए सिलेंडर की नोब बंद की और आग को ज्यादा बढ़ने से रोक दिया।
घटना में घायल महिला उषा में बताया कि उन्होंने शुक्रवार को ही भारत गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लिया था। जैसे ही उन्होंने उसे लगा कर खाना बनाना शुरू किया कि तुरंत सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद घर मे अफरा तफरी मच गई। आग को बुझाने के चक्कर में वह उनकी बेटी और बेटा झुलस गए। इस हादसे में उषा ने बहादुरी दिखाते हुए सिलेंडर की नोब को बंद कर दिया और बेटे के कपड़ों में लगी आग को गीले कपड़े से बुझाने में कामयाब रही। पीड़ित परिवार ने गैस एजेंसी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है|