दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी !

नई दिल्ली : देश के राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब हल्की बारिश के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश के बाद तीन, चार और पांच जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है।
राजेंद्र कुमार जेनामनी, IMD वैज्ञानिक के अनुसार 3, 4 और 5 जनवरी को दिल्ली में भारी बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे। 4-5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब में भारी बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे|
हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम बहुत सक्रिय नहीं है। जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी के आसपास उत्तर भारत में आएगा, जो काफी सक्रिय होगा और उत्तर भारत के इलाकों में वर्षा कर सकता है।
इस बीच हवाओं के रुख में बदलाव के कारण उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां भी शुरू हो सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों पर आंशिक बादल छाएंगे जिससे इन भागों में बूँदाबाँदी हो सकती है। बारिश 3 जनवरी से बढ़ेगी।
मैदानी भागों में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हावाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों के ऊपर दिखाई दे रहा है। आज सुबह नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई है।