जनसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच ने फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को कंबल बाँट मनाया नया वर्ष

गुरुग्राम: जनसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच ने फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंद नागरिकों में कंबल और अन्य गर्म कपड़े वितरित कर नया साल सेलिब्रेट किया। जनसेवा मंच के अध्यक्ष रणधीर राय ने बताया कि जनसेवा मंच पिछले 4 सालों से लगातार जो भी श्रमिक भाई फुटपाथ पर सोते हैं, उनको कंबल प्रदान करते आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शहर में घूमकर ऐसे जरूरतमंद नागरिकों में कंबल वितरित किया गया। इसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सहयोग किया। महासचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा शीतला माता मंदिर, सेक्टर 5 चौक खांडसा लेबर चौक इत्यादि स्थानों पर लोगों में कंबल वितरित किया गया। इस कार्य में अध्यक्ष रणधीर राय महासचिव शंभू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेश दयानंद राजेश तिवारी रणधीर सिंह समाजसेवी संदीप सिंह अनुज सिंह निकेश राय दीपक राय जितेंद्र यादव जय सिंह एवं समस्त कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। अध्यक्ष रणधीर ने बताया कि जनसेवा एवं चेतना मंच का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का सहयोग करना है और यह कार्य सदैव ही किया जाता रहता है। कोरोना कॉल में भी संस्था ने अक्षम और असहाय नागरिकों के सहयोग के लिए पूरी आस्था के साथ काम किया। लोगों को राशन और भोजन उपलब्ध कराने के साथ मास्क, ग्लोब्स और सैनिटाइजर की वितरित किया गया। संस्था द्वारा बच्चों को भी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाती है और यह कार्य आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।