हरियाणा निकाय चुनाव : भाजपा ने की मेयर उम्मीवारों की घोषणा

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा ने सोनीपत, अंबाला और पंचकूला में निकाय चुनाव 2020 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा कार्यालय पंचकूला में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें गहन विचार विमर्श के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पंचकूला से मेयर पद के लिए कुलभूषण गोयल, सोनीपत से ललित बत्रा और सांपला से सोनू धर्मपत्नी नवीन वाल्मीकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगी। अंबाला और नगर परिषद रेवाड़ी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
हरियाणा निकाय चुनाव 2020 के लिए जननायक जनता पार्टी की तरफ से भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। धारूहेड़ा नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए राव मान सिंह को मैदान में उतारा गया है। उकलाना नगरपालिका से महेंद्र कुमार सोनी चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *