नाम बदलकर फेसबुक पर नाबालिग लड़की से की दोस्ती फिर अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने फेसबुक के जरिये एक 15 वर्षीय लड़की से नाम बदलकर दोस्ती करने और उसे शादी के लिए मजबूर करने और उसका अपहरण करने के आरोप में एक 18 साल के लड़के को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस ने 23 अक्टूबर को लापता हुई लड़की को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर के रत्नाकी गांव का रहने वाला शोयब खान 22 अक्टूबर को दिल्ली आया और कथित तौर पर उसने फेसबुक पर मिली लड़की को शादी करने के लिए मजबूर किया। बाद में वह लड़की को अपने साथ बिहार और उत्तर प्रदेश ले गया और अंततः उसे 26 अक्टूबर को बदरपुर बॉर्डर पर एक ऑटोरिक्शा में बैठाकर भगा ले गया।
राजौरी गार्डन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अपहृत लड़की की जानकारी तत्काल सभी एजेंसियों को भेजी गई और कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फेसबुक, मैसेंजर, वॉट्सऐप और उसके सभी संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि एस.के. सिन्हा नाम से बनाए गए एक फेसबुक अकाउंट से उसे अक्सर मैसेज भेजे जा रहे थे। कठिन परिश्रम के बाद यह पता चला कि एस.के. सिन्हा का फेसबुक अकाउंट राजस्थान के अलवर में रत्नाकी गांव के निवासी शोयब खान द्वारा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *