डाक्टर ने ही कर डाला इलाज करवाने आई किशोरी से दुष्कर्म !

हिसार : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के एक वार्ड में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक डाक्टर पर उसके क्लिनिक में इलाज करवाने गई किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के दादा ने कहा कि उसकी पौती नारनौंद में स्थित एक क्लिनिक पर दवाई लेने गई थी। वहां पर डाक्टर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना जून महीने की है। पीडि़त किशोरी अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती है। महिला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डाक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपित युवक नारनौंद उपमंडल के ही एक गांव का रहने वाला है। वहीं घटना छह महीने पुरानी होने के चलते पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *