यमुनानगर में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश, आरएमपी दम्पति गिरफ्तार !

यमुनानगर : यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड की। मौके पर गर्भवती महिला का एबॉर्शन किया जा रहा था। टीम ने मौके से आरोपित गुरनाम व कुसुम नाम की महिला को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
शुक्रवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग के डॉ राजेश परमार के नेतृत्व में टीम ने तिलक नगर में पीएनडीटी की रेड की। यहां पर छछरौली की एक महिला का लिंग जांच के बाद एबॉर्शन किया जा रहा था। जिस समय टीम पहुंची महिला का एबॉर्शन करने की तैयारी थी। तभी टीम ने मौके से एबॉर्शन कर रही महिला व एक व्यक्ति को पकड़ा। ये आरएमपी डॉक्टर बताए जा रहे है। इनकी पहचान गुरनाम व कुसुम के रूप में हुई। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
डॉक्टर राजेश परमार ने बताया कि जिस महिला का एबॉर्शन करना था। उसके पास 2 बच्चे है। वह तीसरी बार गर्भवती हो गयी थी। तीसरा बच्चा न चाहने की वजह से वह अबॉर्शन कराना चाहती थी। जिस पर उसने गुरनाम से संपर्क किया। टीम को इस बारे में सूचना मिली, तो रेड की गई। मौके से औजार भी मिले है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पूछताछ की जा रही है। जिससे पता लगेगा कि आरोपित पहले भी इस तरह से कितने एबॉर्शन कर चुके है। इनका क्लीनिक बिना नाम के चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *