दिल्ली के तिहाड़ जेल में हड़कंप : कैदी की चाकू मारकर हत्या !

नई दिल्ली : दिल्ली के तिहाड़ जेल में सोमवार की सुबह एक कैदी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में एक कैदी की अन्य कैदी को चाकू मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल नंबर 3 में कैदी की हत्या से जेल प्रशासन समेत यहां पर बंद अन्य कैदियों के बीच सनसनी फैल गई।
देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में मशहूर तिहाड़ जेल में अंडर ट्रायल कैदी दिलशेर तिहाड़ (23 वर्ष) की जेल संख्या-3 में कैद था। आज सुबह 3 अन्य कैदियों ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। बताया जा रहा है कि दिलशेर हत्या समेत कई अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी था और उसके ऊपर लगे मामलों की सुनवाई चल ही रही थी।
तिहाड़ जेल में देश के सर्वाधिक चर्चित मामलों के आरोपियों समेत कई अन्य आपराधिक केस में सजा भुगत रहे कैदियों को भी रखा जाता है। इसे देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल के रूप में जाना पहचाना जाता है। लेकिन जेल के अंदर कैदी की उसके ही साथियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद जेल प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगे हैं। दिलशेर की हत्या उसके ही वार्ड में रहने वाले 3 अन्य कैदियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *