फरीदाबाद में कोरोना ने बरपाया कहर, एक दिन में छह की मौत
फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण के साथ जिले में मौत के आंकड़ें भी तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा छह संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 321 तक पहुंच चुका है। इसके आलावा स्वास्थ्य विभाग ने 457 नए संक्रमितों की पुष्टि की है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38917 हो चुकी है, जबकि 557 लोग स्वस्थ हो गए। संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 33989 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को कोरोना से मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। फिलहाल जिले में 4607 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 489 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 4118 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जिले के विभन्नि अस्पतालों में भर्ती 88 संक्रमितों की हालत गंभीर है। वहीं 13 संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
उपमुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि रिकवरी रेट बढ़कर 87.3 फीसद हो गया है। वहीं अब कोरोना के मामले 81 दिनों में दोगुने हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 2246 सैंपल लिए हैं। इनमें से 445 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब प्रति एक लाख की आबादी में 17690 सैंपल लिए जा रहे हैं और अब तक 318679 सैंपल लिए गए हैं।