रिश्ता बेटी का टूटा, शामत पड़ोसियों की
पानीपत : शादी का रिश्ता टूटा तो पड़ोसियों पर शक जताया कि इन्होंने खटास डाली है। इसी शक में हमला बोल दिया। हमले में मां और बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने घर पर ताला तक जड़ दिया। पुलिस ने अब 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। मामला पानी के उरलाना खुर्द का है।
उरलाना कलां गांव में जसबीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव में रहने वाले की बेटी का रिश्ता निसिंग हुआ था। किसी कारण से रिश्ता टूट गया था। उस लड़की के पिता ने उसके छोटे भाई करण सिंह पर रिश्ता तुड़वाने का शक जताया और उसके परिवार से रंजिश रखने लगे। जबकि उनकी वजह से रिश्ता नहीं टूटा था।
युवती के पिता व उसके स्वजनों ने घर पर हमला किया। उसकी मां कृष्णा के बाल पकड़े और गली में घसीटा। वह मां को छुड़वाने आया तो आरोपितों ने गंडासी से हमला किया। वह जान बचाने के लिए चाचा बलबीर के घर में छिपा तो आरोपितों ने पीछा कर वहां पर हमला किया।