मैं खुद कल पिपली जा रहा हूं, रोक सको तो रोक लो : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

-पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान
चडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा बीजेपी जेजेपी सरकार मेरे किसान भाइयों को लावारिस समझने की गलती ना करे। पीपली रैली में जा रहे किसानों के साथ सरकार ने जो व्यवहार किया है, उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं खुद कल पिपली कुरुक्षेत्र जा रहा हूं। लोकतंत्र में सरकार किसी को अपनी आवाज उठाने या कहीं जाने से रोक नहीं सकती।
वे बोले आज किसानों के साथ जो बर्बरता हुई है, जिस तरह से पुलिस ने उन्हें लाठियों का शिकार बनाया है, लोकतंत्र में सरकार की ऐसी कार्रवाई निंदनीय है। मैं इस पर कड़ी आपत्ति जताता हूं।
किसान देश का अन्नदाता है और अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए मजबूरी में उसे सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। लेकिन सरकार तानाशाही रवैया से लाठियों के बल पर उनकी आवाज को दबाना चाहती है।
विपक्ष सरकार की इस तानाशाही पर चुप नहीं रहेगा। हम इस आंदोलन में किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। 3 नए कृषि अध्यादेशों को बिना सी2 फार्मूले वाली MSP के लागू नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी कानून जो हमारी एमएसपी और मंडी व्यवस्था को खत्म करेगा, हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। इससे भी बड़ा आंदोलन करके इस गठबंधन सरकार को जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *