मोदी के जीवन पर पुस्तके लिखकर विश्व मंच को दिया गया संदेश

-केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सिन्हा ने अलग अलग विषयो पर पांच पुस्तके की प्रकाशित
-नव भारत के निर्माण में मोदी की सोच को जोड़ा गया
महेंद्रगढ़ : अंतरराष्ट्रीय वैश्विक मंच पर मोदी की क्षमता से लेकर विश्व के दृष्टिकृण पर भारत के राजनैतिक मंच की कैमिस्ट्री तक अपनी लेखनी में उतारने वाले डा.उदय प्रकाश सिन्हा ने नरेंद्र भाई मोदी की जीवन यात्रा पर अनेक पुस्तकें लिखकर मोदी और विश्व पर सार गर्भित संदेश दिया। उदय प्रकाश सिंहा द्वारा लिखी गई पांच पुस्तको के प्रकाशन उपरांत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दूरसंचार के माध्यम से संदेश भेजकर सफल प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, विशेषज्ञ सदस्य यू जी.सी की अनेक समितियां, चेयरमैन नैक कमेटी संबंधित विश्वविद्यालय व महाविधालय, विशेषज्ञ सीएसटीटी सहित अनेक उच्चतम पदो पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले डा उदय प्रकाश सिन्हा ने वर्तमान प्रवेश में मोदी जी की जीवन शैली को सार्थक रूप देते हुए मोदी और विश्व, उनकी दृष्टि, रणनीति और उपलब्धियों के साथ विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश में संस्कारों और संस्कृति पर मोदी की उपलब्धियों के साथ-साथ विश्व की दस बिलियन इकोनोमी पर मोदी की सोच का ब्लू प्रिंट पर मोदी जी की व्यवहारिकता पर तोलते हुए जनसंख्या के आधार पर विश्व के दूसरे सबसे बड़े देश को किस आधार पर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के ब्लू प्रिंट को आमजन की सोच के साथ जोड़ा।
उन्होंने अपनी पुस्तको में भरता वर्ष के लिए मोदी जी के विजन कूटनीति और विदेश नीति की पहल को अंतर्राष्ट्रीय विदेश नीति के तराजू पर अपने देस्थिकोण्ण के साथ जोड़ा। उन्होंने अपनी पुस्तको में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की पहल पर चिंता के साथ अपने विजन को रखा। एक और जहा विश्व के जटिल ताने बाने के बीच अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर मोदी जी के फोकस में नये भरता की पहचान दिलाने का सफल प्रयास किया। प्रोफेसर सिन्हा ने अपनी पुस्तको में अंतर्राष्ट्रीय देस्थिकोण में भारत की सफल भागीदारी का विश्व क्यों कायल है इस पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
भारती प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित अपनी पांचों पुस्तकों में मोदी और विश्व, डेवलपमेंट विद डिग्निटी, द ब्लू प्रिंट ऑफ ट्रिलियन इकोनॉमी, मोदी सरकार की उपलब्धियां, मोदी एंड वर्ल्ड के माध्यम से जटिल विषयो पर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर मोदी जी की सार गर्भिता और उनके विजन को भावी भरता के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
मोदी जी को लेकर भारत के तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ जनतंत्र को विशाल आकार देने पर प्रोफेसर उदय प्रकाश सिंहा की सोच को देश के नव भारत निर्माण हेतु सार्थक रूप देने पर हरियाणा सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, हरियाणा प्रदेश की युवा गतिविधियों के राज्य नोडल अधिकारी अनिल कौशिक, नगरपालिका की उपप्रधान मंजू कौशिक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लवानिया, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष राव, चेयरपर्सन पवित्रा राव, हैप्पी एवरग्रीन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी मनीष अग्रवाल, हरियाणा सरकार की ग्रीवेंश कमेटी के सदस्य दिनकर बोहरा, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, नरेश चेयरमैन, नरेश जोशी, पूर्व शिक्षा अधिकारी भागवत स्वरूप गोयल, सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी रमेश शर्मा, शिक्षाविद चेतन प्रकाश गौड़, घनश्याम दास कौशिक एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य जनो ने प्रोफेसर सिन्हा को बधाई दी।