भारत ने अंतरिक्ष में अपनी अमिट छाप छोड़ी: अमित स्वामी

रेवाड़ी : यंगमैन्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने इसरो द्वारा चांद के दक्षिणी धु्रव पर चन्द्रयान 3 को सफलतापूर्वक स्थापित करने के उपलक्ष्य में संस्था के आटो मार्किट स्थित कार्यालय में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जश्न मनाया व एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अमित स्वामी ने कहा कि भारत और इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के कुशल अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान 3 को स्थापित करके पूरे विश्व में अपनी तकनीक व कार्यकुशलता का अदभुत प्रमाण दिया है व अंतरिक्ष के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। अमित स्वामी ने इसरो के प्रमुख (चेयरमैन), वैज्ञानिक एस.सोमनाथ व उनकी टीम को बधाई का पात्र बताते हुए कहा कि इसरो ने अपनी अपार मेहनत, लग्न तकनीक से इस असंभव कार्य को भी सफलतापूर्वक सिद्ध करके भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है और चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर चन्द्रयान 3 को स्थापित करने वाला भारत विश्व में प्रथम राष्ट्र बन गया है। अमित स्वामी ने इसरो के चेयरमैन एस.सोमनाथ व उनकी टीम को हार्दिक बधाई प्रेषित की है तथा इसरो के भविष्य में होने वाले मिशन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। अमित स्वामी ने कहा कि प्रथम दो चरणों में चन्द्रयान 1 व चन्द्रयान 2 की असफलता के बाद भी भारत व इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और चन्द्रयान 3 को चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक स्थापित करके इतिहास रच दिया। उन्होने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि बंग्लौर स्थित इसरो मुख्यालय अंतरिक्ष भवन न्यू बीईएल रोड़ में जाकर संस्था एवं रेवाड़ी की ओर से इसरो चेयरमैन एस.सोमनाथ व उनकी टीम को रेवाड़ी की स्पेशल बर्फी भेंट करके आये।
इस अवसर पर प्रवीण यादव, कुलदीप शर्मा, सोनू यादव, राहुल, मनीष गुप्ता, ललित गुप्ता, सुरेश शर्मा, जयबीर सिंह, ईश्वर पहलवान, पारस चैधरी, सचिन, जितेन्द्र कुमार, रोहताश यादव, मनोज यादव, मोहित, मोहन लाल गुप्ता, श्याम लाल, सेठी शर्मा, शशी यादव आदि उपस्थित थे।