नहीं रही पूर्व विधायक सरोज मोर, गुरुग्राम के मेदांता में निधन
गुरुग्राम: इनेलो पार्टी की पूर्व विधायक सरोज मोर का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें 24 सितंबर की रात को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था जिसके चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। बृहस्पतिवार की रात परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले गए थे और शुक्रवार को घर पर उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है वह कैंसर पीड़ित थी।