दुखद : यादव कल्याण परिषद गुड़गांव के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन यादव का निधन !

गुरुग्राम : यादव कल्याण परिषद गुड़गांव के पूर्व अध्यक्ष कादीपुर निवासी प्रवीन यादव का गुरुवार को निधन हो गया। श्री यादव 62 वर्ष के थे जिन्होंने उद्याेगपति व समाजसेवी के तौर पर अपनी विशेष पहचान बनाई थी। शुक्रवार को कादीपुर गांव की शमशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, मृतक के भाई के एल यादव, अवतार सिंह यादव, दीपक यादव, राकेश यादव, भतीजे राजीव यादव दौलत व् विनायक राव, बेटे आशीष राव, यादव कल्याण परिषद के पदाधिकारी, उनके करीबी प्रदीप कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |
हरियाणा यादव महासभा सहित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने श्री यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है | श्री यादव के असामयिक निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है | यादव समाज के लिए किये गए उन्नति और समाज हित के कार्यों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा |