करणी सेना व्यापार शक्ति इकाई की बैठक संपन्न !
ग़ाज़ियाबाद (राजेंद्र रावत) : ग़ाज़ियाबाद में करणी सेना की व्यापार शक्ति इकाई की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक करणी सेना व्यापार शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, श्रीमती शैफाली नागल (राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुशासन समिति) , विवेक तोमर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राष्ट्रीय व्यापार शक्ति से श्रीमती राखी गर्ग (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) , मोहित अग्रवाल (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष) , और व्यापार शक्ति के विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता (उत्तर प्रदेश) , विनय अग्रवाल (दिल्ली) , रोहित महाजन (हिमाचल प्रदेश) , राजीव सिंगला (उपाध्यक्ष हरियाणा) , श्रीमती वंदना सेंगर (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति उत्तर प्रदेश) व व्यापार शक्ति के विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें संगठन विस्तार का मुद्दा अहम रहा।
करणी सेना व्यापार शक्ति दिसंबर माह में एक बड़ा व्यापारिक सम्मेलन आयोजित करने वाली है। जिसकी रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई। यह आयोजन ग़ाज़ियाबाद शहर में किया जायेगा। बैठक में प्रदेश व जिला स्तर की 15 नियुक्तियाँ की गई। करणी सेना व्यापार शक्ति की बैठक में व्यापारियों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र व राज्य सरकार से एक अलग आयोग की माँग उठाई गई है। जिसके लिए जल्द ही पीएमओ और सीएमओ को करणी सेना व्यापार शक्ति ज्ञापन सौंपेगी। बैठक का शुभारंभ करणी माता की चरण वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया और बैठक का समापन राष्ट्रगान से किया गया।