महिलाओं को राशन डिपो आवंटन में 33% आरक्षण देकर आर्थिक रूप से करेंगे मजबूत : नैना चौटाला

गुरुग्राम : प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर सही मायने में बराबरी का हक दिलाया है। महिलाओं के उत्थान और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर साबित होंगा। यह बात बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नैना सिंह चौटाला ने गुरुग्राम में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। आज शनिवार को गुरुग्राम के जजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्त्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक नैना चौटाला का ढोल-नगाडों व पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान विधायक नैना चौटाला ने सैकड़ो महिलाओं को विधिवत रूप से जननायक जनता पार्टी में शामिल करवाया।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा – भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में हरी चुनरी चौपाल के नाम से आयोजित की गई महिला चौपालों में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए आए अनेकों सुझावों को अब प्रदेश सरकार धरातल पर लागू करने में लगी हुई है। राशन डिपो में 33% आरक्षण देकर दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में चुनी हुई महिलाओं द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली 100 महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहां उनका सम्मान बढ़ाया वहीं महिलाओं के हौसलों को नई उड़ान भी प्रदान की।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जहां रक्षा बंधन के पर्व पर तोहफा देते हुए ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ का प्रीमियम ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ से भरने का निर्णय लिया है। वहीं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक प्रदेश की साढ़े 4 लाख महिलाओं को सशक्त करते हुए आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, अनंतराम तंवर, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, पूर्व विधायक गंगाराम, राष्ट्रीय प्रवक्ता दलबीर धनखड़, सुबे सिंह बोहरा, ऋषिराज राणा, महिला जिला अध्यक्ष अनु पटौदी, रितु कटारिया, पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, विभा पांडे, कर्नल सुखविंदर राठी, अतर सिंह, हेमलता यादव, नीलम बालू, जैनित चौधरी, मिथलेश देवी, प्रेम हसनपुर, सुनीता सहरावत, सीमा रिढौज, कुसुमलता गांधीनगर, बबली, मंजू, मंजू यादव, किरण, ज्योति वर्मा, मीनाक्षी बरेजा, रिक्की सक्सेना, नीलम मदान, विना गुप्ता इत्यादी उपस्थित थे।