वृक्ष हमारे जीवन दाता, इनसे अपना गहरा नाता : जयंती

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : धरा को हरा भरा करने के लिए पाक्षिक चलने वाले वन महोत्सव का आगाज हो गया। फरूखनगर से इस अभियान की शुरुआत नपा उप चैयरप्रशन्न जयंती चौधरी ने छायादार पौधा रोपित कर की। इस दौरान नपा सचिव नरेश कुमार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर जयंती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में वन महोत्सव का कार्यक्रम पुरे देश में वृह्द स्तर पर अभियान के रूप में शुरू किया गया है। प्रत्येक विभाग को लक्ष्य दिए गए हैं। पौधे रोपित कर उनकी निरंतर देखभाल और जियो टैगिंग भी कराई जाएगी । उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता-इनसे अपना गहरा नाता, स्वच्छ बने तन मन संसार-भू पर हों जब वृक्ष अपार। यहां की फिरनी पर लगभग 1500 पौधों का रोपण किया जायेगा। पौधारोपण से ही प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा होगी। पौधे लगाकर प्रकृति को हरा भरा बनाने से ही पर्यावरण पर मंडराते खतरे से बचा जा सकता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का विस्तार से उल्लेख करते हुए भावी पीढ़ी के लिए पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में हजारों सालों से वृक्षों की महत्ता रही है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने वट वृक्ष के नीचे ही गीता के उपदेश दिए और महात्मा बुद्ध ने एक विशाल पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति की थी। इसलिए पेड़ लगाना हमारे संस्कारों में शुमार है।