तार-तार हुआ भाई-बहन का रिश्ता, सगे भाई किया बहन से रेप !
गुरुग्राम : साइबर सिटी में एक युवक ने भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार कर दिया । बड़ा भाई अपनी बहन के साथ आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा और जब भी बहन ने उसका विरोध किया। तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने हिम्मत कर इसके बारे में माता-पिता को बताया,तो माता-पिता ने उसकी शादी करवा दी। लेकिन आरोपी भाई नहीं माना और ससुराल में भी जाकर बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में सोमवार को बजघेडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से बिहार निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई मजदूरी करता है। साल 2013 में उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू किया था,जब भाई की इस हरकत का उसने विरोध किया। तो उसको पीटा और जान से मारने की धमकी भी दीगई। डर के मारे पीडिता कुछ नहीं बोली और भाई के अत्याचारों को सहन करती रही। उसने कई सालों तक भाई के अत्याचार सहन करने के बाद जब हिम्मत जुटाई और इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता ने उसका साथ देने के बजाए उसकी शादी कर दी। आरोपी भाई इस बात से परेशान हो गया और वह बहन के ससुराल में पहुंच गया। वहां पर भी आरोपी ने बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में जब पीड़ित के ससुराल पक्ष के लोगों को पता चला। तो उन्होंने घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद आरोपी भाई बहन को अपने घर लेकर आ गया। गुरुग्राम में भी आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब पीड़िता चार महीने की गर्भवती होने पर उसने यह बात अपने भाई को बताई । तो भाई ने भी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।