महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं पर चल सेवा करें: गोपाल शरण गर्ग

-महिला इकाई की अध्यक्ष समता सिंगला के आवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
गुरुग्राम: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग महिला इकाई की अध्यक्ष समता सिंगला के आवास पर पहुंचे। यहां उनका सम्मेलन की जिला इकाई की ओर से स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने संस्था से जुड़े सभी सदस्यों, अग्र बंधुओं को एकजुट होकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस विषय पर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने गुरुग्राम की युवा इकाई और महिला इकाई की उनके काम के लिए प्रशंसा की। आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को सदा एकता से रहने व जनसेवा का संदेश दिया है। उनके संदेश को हम सबको मिलकर आगे बढ़ाते हुए उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना है। वे हमेशा दीन-दुखियों के सेवा के पक्षधर रहे। उन्हीं की प्रेरणा से आज अग्रवाल समाज ऐसी सेवा करके अपना अलग मुकाम बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटे रहें। संस्था में चाहे कोई पदाधिकारी हो या सदस्य, सभी को उचित सम्मान दिया जाता है। हमें सेवा का भाव रखते हुए काम करना है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि नारी शक्ति भी संस्था में मजबूत बनकर खड़ी है।
सभी महिला इकाई की पदाधिकारियों को कलयुग के पवित्र ग्रंथ अग्र-भागवत एवं मंगलपाठ की वर्तमान समय में महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने संस्था के सभी सदस्यों को समाजसेवा में सदैव जुटे रहने को प्रेरित किया। इस मौके पर महिला इकाई की जिला महामंत्री आशा गोयल, श्रेल गर्ग, अर्चना गुप्ता, वंदना सिंगला, अग्रवाल सम्मेलन के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सुंदरदास अग्रवाल, कानूनी सलाहकार समिति युवा इकाई के संयोजक धीरज गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल, रवि सिंगला, पीसी जैन, टीसी अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष राजीव मित्तल, भाजपा नेता गगन गोयल, अमित गुप्ता, डॉ. एमएस गर्ग, मनोज गुप्ता, भावना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोनिका गोयल, काजल गुप्ता, बबिता गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।