मनीष सैदपुर बने गुरुग्राम विधानसभा के प्रभारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में विधानसभा और मंडलों के प्रभारियों और सहप्रभारियों की नियुक्ति घोषित की गई। इस कडी मे भाजपा मे विभिन्न पदो पर अपना कार्य करते हुुुए पार्टी मे जल्द ही अपनी अलग पहचान बनानेे वाले युवा नेता जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मनीष सैदपुर को को गुरुग्राम विधानसभा का प्रभारी नियुक्ति किया गया है।
जिसको लेकर नवनियुक्त जिला प्रभारी मनीष सैदपुर ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ व भाजयुमो जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी का धन्यवाद किया है। मनीष ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास चाहती हैं। भाजपा बिना भेदभाव की राजनीति करती है। पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है। यह इसी बात का उदाहरण हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह पदभार सौंपा है। वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन देते है कि भाजपा संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिस प्रकार उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कार्य को पुरी निष्ठा ओर ईमानदारी से किया है आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने पर उनकी टीम के फर्रूखनगर व गुरुग्राम विधानसभा के युवाओं में जोश है जिस जोश को वह बरकरार रखते हुए अपनी टीम के साथ भाजपा को चार चांद लगाने का कार्य करेंगे। वह उम्मीद करते है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेगा।