राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही रखी जा सकती है सुनहरे भविष्य की नींव : मनीष गाड़ौली
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गांव कालियावास के सचिवालय मे फरुखनगर मंडल अध्यक्ष दौलतराम की अध्यक्षता में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पर्यावरण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम में उपस्थितों ने पौधारोपण भी किया। मनीष गाडौली ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संसद में सदैव राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही अपना प्रथम लक्ष्य रखा। संसद में दिए अपने भाषण में उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा था कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है | उन्होंने आजादी के बाद 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना की। पहला राष्ट्रीय अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर 1952 में कानपुर के फूलबाग में हुआ। यहीं डॉ. मुखर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पं. दीनदयाल उपाध्याय को महासचिव बनाया गया। अधिवेशन के तुरंत बाद उन्हें कलकत्ता जाना था लेकिन वह पं. दीनदयाल उपाध्याय को लेकर प्रयागराज (पूर्ववर्ती इलाहाबाद) आ गए। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसी बनर्जी के निवास पर ठहरे और समान विचारधारा के लोगों से मिले। संगठन तथा कार्यकर्ताओं के लिए संसाधन जुटाने की कार्ययोजना बनाई।
मंंडल अध्यक्ष दौलतराम ने कहा कि भाजपा की टीम ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्मदिवस के बीच पखवाड़े मे जोहड व तालाबों की साफ सफाई ओर हर बूथ पर पांंच पोधा रोपण कर के लाखो पौधे रौपित किए है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति पांच-पांच पौधे रोपित कर उनका संरक्षण करेगा तो प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इस दौरान मंडल प्रभारी वेदप्रकाश यादव, मंडल महामंत्री अशोक यादव व शिवचरण सिमार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता पाण्डया, ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव प्रीतम सरपंच कालियावास, मंडल में सचिव कंवरपाल चौहान व नरेंद्र इकबालपुर, मंडल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण कौशिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सरपंच मकड़ोला, मूलचंद रोहिल्ला बुढेड़ा, ओमसिंह खेड़ा झांझरोला, प्यारे लाल सैनी , रामवीर यादव , करण सिंह पातली, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललित गाडौली, विनय यादव गढ़ी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा कौशिक, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष केवल नंबरदार, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर मुबारिकपुर, ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राज सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।