गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर विधवा को बनाया हवस का शिकार !

गुरुग्राम : शादी का झांसा देकर 24 साल की विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करीब 2 साल से आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली 24 साल की महिला यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3 में किराए पर रहती है। वह गुरुग्राम में नौकरी करती है। महिला का कहना है कि नवंबर 2018 में उसके पति की मौत हो चुकी है। मैनपुरी के मूल निवासी सर्वेश से दोस्ती साल 2019 में हुई थी। वो फिलहाल नोएडा में रहता है। दोनों अक्सर मिलने लगे।
शादी का झांसा देकर पहली बार आरोपी ने 5 अक्तूबर 2019 को महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो लगातार दुष्कर्म करता रहा। कई दिनों तक यू ब्लॉक में महिला के साथ ही रहा और दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो बोला कि अपनी बहन की शादी के बाद ही हम शादी करेंगे। अब फिर से पीड़िता ने दबाव बनाया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।