खाका तैयार : उप मंडल फर्रुखनगर के लिए करीब साढे 66 लाख रुपए प्रति वर्ष होंगे खर्च !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : जिला गुरुग्राम के पांचवे उप मंडल (ना.) हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर का कार्य सुचारु रुप से चलाने के लिए कार्यालय/ न्यायालय , उप अधीक्षक, सहायक, लिपिक व कार्यालय स्टाफ , 5 सेवादार, चौकीदार, सफाई कर्मचारी, मालीकम चौकीदार आदि पदों के भरने के लिए हरियाणा सरकार को प्रति वर्ष करीब साढे 66 लाख रुपए खर्च करने होंगे। सम्बंधित विभाग द्वारा सरकार को रिर्पोट तैयार करके भेजी जा चुकी है।
सरकारी सूत्रों की माने तो उप मंडल (ना.) हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर में एसडीएम सहित 20 पदों की आवश्यकता है। जिनकी सैलरी पर एक वर्ष में करीब साढे 66 लाख रुपए खर्च आएगा। इसके अतिरिक्त जीप पर करीब 8 लाख, फर्नीचर पर 5 लाख व कंटीजैंसी के लिए 7 लाख सहित अनुमानित बीस लाख रुपए कर खर्च भी होना है। उम्मीद है कि सरकारी सूत्रों की माने तो जल्द ही फर्रुखनगर उप मंडल ना. में स्टाफ बैठने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को उप मंडल स्तरीय कार्यो के लिए पटौदी नहीं जाना पडेगा। एक ही छत के नीचे उनके सभी कायर् आसानी से हो जाएगें।