पर्यावरण दिवस समारोह मनाया
गुरुग्राम : आज विश्व पर्यावरण दिवस पूरे शहर में बहुत ही उल्लास पूर्वक मनाया गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ – पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, गुरुग्राम द्वारा प्रातः 8.00 बजे आनलाइन इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमें मुख्य वक्ता माननीय श्री पवन जिन्दल जी, हरियाणा प्रान्त संघसंचालक, व मुख्य अतिथि श्री सुभाष जी, हरियाणा प्रान्त पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख थे।कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, गुरुग्राम महानगर की जिला संयोजक टोली के सदस्यगण विकास शर्मा, आर.के.अग्रवाल, बिनोद दुबे,अतुल जैन,अतुल बजाज, संजय सिन्हा व सीमा शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार के महत्व, वर्तमान संदर्भ में इसकी बढती हुई विशेष आवश्यकता व क्रियान्वयन के भिन्न-2 पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में कई सौ लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें स्कूलों के स्टाफ व कई संस्थाओं/ग्रुपों के सदस्य शामिल थे | इसके बाद सभी भागीदारों ने अपने-2 घरों पर ही संजय जी द्वारा आनलाइन यज्ञ/हवन कराए गए। अन्त में जगह-2 सुविधानुसार पौधारोपण द्वारा इस विशेष दिवस को मनाया गया।
