मदद के बहाने यूपी की महिला से दुष्कर्म !
गुरुग्राम : घर से भाग कर आई विवाहिता को एक पुलिसकर्मी से मदद मांगना भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी ने विवाहिता को मदद के लिए अपने भाई के पास दिल्ली भेज दिया। जहां पर आरोपी ने विवाहिता से एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी से परेशान होकर जब विवाहिता अपने घर उत्तर प्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। तो उसे एक कैब चालक फर्रुखनगर लेकर गया और उसने भी महिला के साथ कैब में दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार को फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर करीब एक महीने पहले घर से भाग आई थी। वह ट्रेने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच कर अकेले बैठी हुई थी। तभी पुलिसकर्मी आया जिसने उससे पूछताछ की। मदद करने के नाम पर पुलिसकर्मी ने विवाहिता को अपने भाई के घर दिल्ली खाना बनाने के लिए कैब से भेज दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी के भाई ने उसे अपनी दुकान के पास रहने के लिए एक कमरा लेकर दिया। रोजाना आरोपी रात को उसके कमरे पर आता और उसके साथ दुष्कर्मकरता। इस बारे में मकान मालिक को पता लगा तो उसने कमरा खाली करने के लिए कह दिया। इस दौरान उसकी पहचान एक कैब चालक से हो गई थी, कमरा खाली करने के बाद वह अपने घर मुरादाबाद जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खडी थी। तो परिचित कैब चालक आ गया जो उसे अपने साथ फर्रूखनगर लेकर गया। जिसने उसके साथ कैब में दुष्कर्म किया।
