हरियाणा ने भी बढ़ाया राज्य में एक सप्ताह का लॉकडाउन !

चंडीगढ़ : दिल्ली के बाद हरियाणा में भी सरकार एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत अब सोमवार 10 मई से एक सप्ताह तक हरियाणा में लॉकडाउन लागू रहेगा। बता दें कि बीती 3 मई को राज्य भर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी जोकि सोमवार की सुबह पांच बजे समाप्त हो रहा था।
दिल्ली के बाद हरियाणा के लोगों में भी लॉकडाउन को लेकर उत्सुकता बनी हुईथी। जैसे ही दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की गई, वैसे ही हरियाणा के लोगों में यह जानने की इच्छा होने लगी कि हरियाणा में इसे लेकर क्या फैसला हुआ है। सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर ही अपने प्रदेश में भी एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में हर रोज 15 हजार कोरोना के नए केस आ रहे हैं। इस चेन को तोडऩे के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।