हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना : 24 घंटे में 16246 नए मरीज मिले, 181 मौतें !
चंडीगढ़ : कोरोना वायरस ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 घंटे में 16,246 लोगों को जहां संक्रमित किया गया है, वहीं 181 मरीजों की जान ले ली है। मंगलवार को फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 19 और गुड़गांव में 16 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, गुड़गांव में सबसे ज्यादा 4475 और फरीदाबाद में 1580 नए मरीज मिले हैं। कुल 4 जिलों में हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
प्रदेश में 24 घंटे में 3,567 मरीज बढ़े हैं यानि 28.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौतों में 13.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में अब तक 5 लाख 45 हजार 701 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इधर, 24 घंटे में 11,525 मरीजों के ठीक होने के बाद निगेटिव होने वालों का आंकड़ा 4 लाख 29 हजार 950 हाे गया है।
राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 10 हजार 680 हो गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 78.78 प्रतिशत रह गई है और सकृत दर बढकर 20.28 प्रतिशतहो गई है। मंगलवार को पॉजिटिविटी दर 27.81 प्रतिशत रही। अभी प्रदेश में 67,726 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चूकी है। कुल 39,71,532 डोज अब तक दी जा चुकी है।
