निर्भीक मन सफल और सार्थक जीवन की सबसे बड़ी कुंजी : डा० मांगे राम यादव
फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : उजड़ा-उजड़ा सा लग रहा है हर शहर ,ऐसा लगता है कि ये है कुदरत का कहर । ऐसी भी हमने, क्या तरक्की, की है,जनाब, इंसान को इंसान से ही लग रहा है डर। , मन के हारे-हार है, मन के जीते जीत”, लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल जमालपुर के चेयरमैन डा० मांगे राम यादव ने कहा कि मनोवैज्ञानिक रूप मानव पर मौत से कही अधिक गहरा प्रभाव डालता है। भय कभी बाहर से नही आता, बल्कि यह हमारे भीतर ही विकसित होता है। हमारा मन जब हार जाता है, तब हमारे भीतर भय का साम्राज्य कायम हो जाता है, और तब हम ना तो बाहरी परिस्थितियों पर विजय पा सकते है, और ना ही अपनी मन की स्थिति पर। सन्तुलित और निर्भीक मन सफल और सार्थक जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। अतः सदैव सन्तुलन रहने का प्रयास करें। मनुष्य को केवल एक ही व्यक्ति हरा सकता है……और वो है मनुष्य स्वयं आओ हम सब मिलकर पर्ण करे कि हम निडर होकर, घरो में रहकर, दो गज दूरी..मास्क जरूरी, इस महामारी पर जल्दी ही विजय प्राप्त करेंगे।
