नहीं रहे दिग्गज राजनेता रामविलास पासवान

नई दिल्ली : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्‍थापक व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान अब नहीं रहे। गुरुवार की शाम उन्‍होंने दिल्ली के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। राम विलास पासवान के निधन की पुष्टि एलजेपी के अध्‍यक्ष व उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। वे 74 वर्ष के थे।
रामविलास पासवान ने ही सन 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा था। इसके बाद आज रात उन्‍होंने आखिरी सांस ली।
चिराग पासवान ने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा ‘ पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वे जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं’। Miss U Papa… | राम विलास पासवान बिहार के खगडि़या जिले के शाहरबन्नी गांव के रहने वाले थे। उन्‍होंने विश्‍व में सर्वाधिक वोटों से चुनाव जीतने का रिकार्ड भी बनाया था।
5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में जन्मे रामविलास पासवान कोसी कॉलेज और पटना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1969 में बिहार के डीएसपी के तौर पर चुने गए थे| 1969 में पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विधायक बनने वाले पासवान राज नारायण और जयप्रकाश नारायण का अनुसरण करते थे| पासवान 1974 में पहली बार लोकदल के महासचिव बनाए गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *