5 महीने पहले हुई थी शादी, कुएं में मिला शव : मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप !

झज्जर : यहाँ के गांव समसपुर माजरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी और अब कुएं से शव बरामद किया गया है। मायके वालों का आरोप है कि उसे मारकर शव को कुएं में फेंका गया है। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां के अनूप की शादी शेरियां निवासी शीनू के साथ शादी 25 नवंबर 2020 को हुई थी। शीनू के पिता हवा सिंह ने बताया कि शादी में पूरा दान-दहेज दिया गया था, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आज उन्हें शीनू का शव कुएं से बरामद किए जाने की सूचना मिली। हवा सिंह का आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या करके शव को कुएं में फेंका है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।