बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाएं युवा पीढ़ी : राव इंद्रजीत

गुरुग्राम: स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा व समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर न केवल दलितों के बल्कि वे एक राष्ट्रीय नेता भी थे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बाबा साहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाएं ताकि समाज में समरसता और स्वतंत्रता बरकरार रहे।
उन्होंने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन राष्ट्र के नाम कर दिया। डॉक्टर साहब का संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबासाहेब भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री , राजनीतिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के अधिकारों के लिए काम किया। वह हमेशा अछूतों और अन्य निचली जातियों की समानता के लिए लड़े और उनको उनके अधिकार दिलाए। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उन्होंने भारतीय संविधान का पिता भी कहा जाता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर लोगों से आह्वान करते थे कि अच्छा दिखने के लिए मत जियो बल्कि अच्छा बनने के लिए जियो। उन्होंने देश के नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा था कि मेरे नाम की जय जयकार करने से बजाएं मेरे बताए हुए मार्ग पर चलने का नौजवान संकल्प ले।