व्यष्टि, समिष्टि व सृष्टि को आल्हादित करता है भारतीय नववर्ष !

बादशाहपुर : भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्रों के आगमन के उपलक्ष्य में बादशाहपुर के बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आने वाले लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गई।
भंडारे के आयोजक मंडल में शामिल अनिल कश्यप व सोनू भारद्वाज ने बताया कि पाश्चात्य सभ्यता के आलोक में हम अपनी प्राचीन परम्पराओं को भूलते जा रहें है। उनके अनुसार एक जनवरी से प्रारम्भ होने वाले वर्ष में नया जैसा कुछ भी नहीं है। जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले भारतीय नववर्ष में चारों ओर नया ही नया दिखाई देता है। शरद ऋतु से ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ हो रही होती है। व्यष्टि, समिष्टि से लेकर सृष्टि तक इस पर्व से मुस्कुराने लगती है।
पौराणिक मान्यताओं के साथ ही अनेक महापुरुषों का अवतरण दिवस व विभिन्न सामाजिक संघठनो ने अपने स्थापना दिवस के लिए इसी पावन दिवस को चुना था। अन्नदाता किसान के भण्डार अनाज से भरने लगते है। अनिल कश्यप ने बताया कि कालांतर में पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण युवा पीढ़ी अपने त्योहारों उदासीन हो रही है। उनके अनुसार भारतीय संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं को सतत बनाये रखने के लिए वर्षप्रतिपदा जैसे उत्सव जन जन का महोत्सव बने, इसके लिए युवा पीढ़ी को भारतीय सनातन परम्पराओं से आगत कराना होगा। इसी भाव को लेकर आज नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्रों के अवसर पर इस भंडारे का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में अजित कुमार, कृष्ण यादव, जोगिंदर, शिशु सैनी, रोबिन जैन,विजय मित्तल, मुकेश ढेकोरिया,नरेंद्र सरदाना बबलू जैन मुख्य रूप से शामिल थे।