जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : अब लोगों ने दे डाली बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की दो दशक पुरानी मांग को सिरे चढाने को लेकर आंदोलन जोर पकडने लग गया है। उप मंडल बनाओ अभियान को लेकर लोगों ने विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त, नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन भी सौंप दिए है। क्षेत्रवासियों ने फर्रुखनगर को उप मंडल नहीं बनाने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विजय नम्बरदार , दीपांशु शर्मा, राधे श्याम सैनी, विनोद गर्ग, मनीष बंसल, अश्वनी सफेदपोस जमालपुर आदि का कहना है कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने को लेकर पिछले दो दशक से इलाके के लोग संर्घष करते आ रहे है। लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन इस बार फर्रुखनगर को उप मंडल बनाओ अभियान की बागडोर इलाके की जनता ने किसी राजनीतिक चेहरे का सहारा ना लेकर जनमानस के ही हाथ में रखी है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में वे लोग निस्वार्थ भाव से जुड रहे है। जनता की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पैरवी कर रहे है वहीं पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अधिभाषण के दौरान के दौरान फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की पुरजोर मांग करके लोगों को एक ठोस आधार प्रदान करने का कार्य किया है।
उन्होने बताया कि फर्रुखनगर इलाका एक पिछडा इलाका है। इसका दर्जा बढने से यहां विकास और खुशहाली के द्वार खुल जाएंगे और युवाओं को रोजगार की तलाश में दर दर नही भटकना पडेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के आदेश के बाद उप मंडल की मुहिम में जान आ गई है। तहसील, उप मंडल और जिला स्तर से सरकार के पास रिर्पोट तैयार होकर पहुंच गई है। इलाके के लोगों को अब विश्वास होने लगा है कि उनके दो दशक पुरानी मांग सिरे चढ़ने में अब ज्यादा वक्त नही लगेगा और इलाके को खोया सम्मान भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने में देरी की तो गई तो इलाके के लोग उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि दो दशक से इलाके को छलने का कार्य किया गया है। 20 साल पहले से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की बात कही जा रही है।