बेकाबू हुआ नेता : लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो करदी पिटाई, वीडियो वायरल !
फरीदाबाद : जिले के सेक्टर 16 ए महिला थाना क्षेत्र में रहने वाला एक कथित नेता का लड़की को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता और उसकी मां ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता कहने वाले नेता के खिलाफ शिकायत दी तो उसने मंत्रियों से साठगांठ करके महिला और उसकी बेटी को मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नेता के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी अशोक गोयल ने अपने मकान में साफ सफाई के लिए एक महिला को रखा हुआ है। आरोप हैं कि अशोक गोयल खुद को सत्ताधारी दल भाजपा का नेता बताकर महिला और उसकी 16 साल की बेटी पर रौब झाड़ता है। किसी न किसी बहाने बेटी को कमरे में बुलाकर उससे छेड़छाड़ भी करता है। आरोप लगाए गए हैं कि महिला की बेटी ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो अशोक ने उसके मकान की बिजली व पानी का कनेक्शन काट दिया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी महिला के साथ करवा चौथ भी मना चुका है और अपने घर के ऊपरी हिस्से को महिला के नाम भी कर रखा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वहीं, आरोपी अशोक गोयल ने मीडिया के सामने अपने मोबाइल में कुछ तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें वह उक्त घरेलू महिला के साथ करवा चाैथ का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहा है। आरोपी ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी आधी प्रॉपर्टी महिला के नाम कर दी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।