जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : अधिकारियों की रिपोर्ट खोलेगी फर्रुखनगर का भाग्य !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : इलाके की मुख्य मांग उप मंडल सफल होने के कगार पर खडी है। प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट पर फर्रुखनगर इलाके का भाग्य निर्भर करेगा। सीएम दरबार से उप मंडल की फाईल पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार के दफ्तार तक पहुंच चुकी है। इलाके के लोगों को अब पूर्ण विश्वास हो चुका है कि सीएम मनोहर लाल खटटर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा अवश्य देगें।
अजीत सिंह चौहान, मनबीर सिंह, श्याम सिंह, महाबीर सिंह, चंदुलाल सैनी, सुनील कुमार आदि का कहना है कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की कवायद शुरु होने के कारण इलाके के लोगों में पूरा उत्साह है। सीएम दरबार से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने के लिए पत्र जारी हो चुके है। अधिकारियों को उप मंडल बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश भी पारित हो चुके है। जिला उपायुक्त कार्यालय से जारी पत्र में एसडीएम पटौदी से फर्रुखनगर खंड के अंर्तगत तहसील, नगरपालिका, राजस्व रिकार्ड, कुल रकबा आदि की जानकारी मांगी हुई। अब तो अधिकारियों के जवाब और रिर्पोट पर ही फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके के लोगों का भाग्य निर्भर है।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर शहर, खंड, तहसील, बिजली दफ्तर, पानी, बिजली, थाना, सीएचसी आदि सुविधा तो यहा के लोगों को मिल रही है। लेकिन उप मंडल व जिला मुख्यालय से सम्बंधित कार्य के लिए लोगों को पटौदी, गुरुग्राम के चक्कर लगाने पड़ते है। जिसके कारण लोगों को अधिकांस समय सफर में ही व्यतीत करना पड़ता है। अधिकारी समय पर मिलते नहीं है। जिसके कारण लोगों को दफ्तरों के चक्कर ही काटने पड़ते है। अगर फर्रुखनगर को उप मंडढल का दर्जा मिल जाता है तो इलाके की जनता को एक ही छत के नीचे आसानी से सभी दफ्तरों सम्बंधित कार्य होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मुहिम का इलाके की जनता पूरा सर्मथन कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग सीएम के नाम ज्ञापन देने के लिए हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए है।