101 महिलाओं का देवी पूजन कर महिला दिवस मनाया: सतीश खोला

रेवाड़ी : भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने 101 महिलाओं को फूल माला पहनाकर व देवी पूजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। धर्माचार्य प्रमुख दिलीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर पूरी विधि विधान से देवी पूजन करवाया ।
सतीश खोला ने कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: । अर्थात जहां पर स्त्रियों की पूजा होती है,वहां देवता रमते हैं । पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किए जाए तो भी कम है मगर इस एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों।
कार्यक्रम में कृष्णा साधु शाह नगर, मनीषा पाली, नीतू चिमनावास, नीलम चिमनावास, सुनीता देवी बासदूदा, ममता डोहकी, संगीता देवी डोहकी, सुमन आंकेड़ा, गीता कुतुबपुर, मनीषा कुतुबपुर, ज्योति पाडला, सोनम पाडला, चंद्रवती लिसाना, सुशीला लिसाना, राजेश देवी गोकलगढ़, कलावती गंगायचा अहिर, कृष्णा गंगायचा अहिर, संगीता देवी डोहकी, कविता आंकेड़ा, मंजू आंकेड़ा, कीर्ति बाराहजारी, पूनम गोकलगढ़, नीलम सैनी गोकलगढ़, सुरेश देवी गोकलगढ़, संतोष पाली, सरोज पाली, संतोष रेवाड़ी, कमलेश रेवाड़ी, अनीता बासदूदा, सुनीता बासदूदा, प्रेम बासदूदा, चंद्रकांता कृष्णा नगर, सरोज कृष्णा नगर, मीना नई आबादी, संतोष आजाद नगर, ज्योति उत्तम नगर, मीनू डाबड़ी, राज देवी कुतुबपुर, कृष्णा नई आबादी, मीना आनंद नगर, मुकेश देवी ऊंचा जमालपुर, निशा घुड़कावास, कोयल गोकलगढ़, सीमा देवी नालबंदा, उमेश्वरी बत्रा कॉलोनी, सीमा कुतुबपुर, शारदा देवी बत्रा कॉलोनी, सरोज कायस्थवाड़ा, कविता कायस्थवाड़ा, संगीता कायस्थवाड़ा, रोबिन देवी पाडला, बबीता रेवाड़ी, पूनम रेवाड़ी, ममता धारूहेड़ा, रेखा शांति नगर , कमलेश रेवाड़ी, कुसुमलता नालबंधा, रोशनी पाली समेत 101 महिलाओं का देवी पूजन हुआ।