स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरुरी : डा. वीरेंद्र यादव

-साईक्लोथॉन का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए महिला-पुरुष
गुरुग्राम : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सैक्टर 90 स्थित स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत आर्वी हैल्थकेयर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. विक्रम सिंह व डा. रेणू यादव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर साईक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया।
15 किलोमीटर साईकिल रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई आमजनों को स्वस्थ रहने व दैनिक दिनचर्या में साईकिल या तैराकी को अपनी आदत में शामिल करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव भी शामिल हुए और उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रुप से योगा व हल्का-फुल्का व्यायाम तथा साईकिलिंग करनी चाहिए। रेणू यादव ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम चूज टू चैलेंज है।
पुरुषों को भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सोच रखनी चाहिए। हालांकि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। डा. विक्रम यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर उनका संस्थान पहले से ही कार्य करता रहा है। महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण संस्थान में उपलब्ध कराया जाता है। महिलाओं की भूमिका परिवार के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रही है, जो किसी से छिपी नहीं है। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए उनका संस्थान प्रयासरत है और सभी से आग्रह है कि महिलाओं की प्रतिभा को कम न आंका जाए। उन्हें समुचित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।