जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उप मंडल का हकदार है महाश्य खूबीराम का फर्रुखनगर !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : 1967 में देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके महाश्य खूबीराम का इलाका फर्रुखनगर अपने अस्तित्व की जंग में पिछडता जा रहा है। संर्घष के बावजूद भी इलाका वासियों को कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिल रहे है। जबकि इलाके सपूत देश की आनबान-शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में अग्रणी पंक्ति में रहे। युवाओं ने खेलों में भी देश की झोली में कॉमनवेल्थ गेम में मेडल डाल कर तिरंगा फहराने का कार्य किया है। लेकिन सरकारे बदलती रही और इलाके के लोगों का फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की भी मुहिम जारी रही है। लोगों का कहना है कि उनके संर्घष का ही परिणाम है कि आज सांसद, विधायक भी जनता के सहयोगी बनकर मुहिम को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुडे है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देकर इलाके के रणबाकुरों का मान बढायेंगे।
मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव राव रतन सिंह महचाना, इंद्रवती यादव डाबोदा, नानक चंद सैनी, प्रेम चंद सिमार, पूर्व सैनिक बिरेंद्र सिंह महचाना, अनिल कुमार जैन आदि ने बताया कि फर्रुखनगर शहर 52 गांवों की रियासत रही है। इस इलाके की धरती पर ऐसे ऐसे रणबाकुरों, वीरों, खिलाडियों, उन्नतशील किसान, पशुपालकों, कारीगरों , राजनेताओं ने जन्म लिया है जिन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी देश का परचम फहराने का काम किया है।
फर्रुखनगर से मात्र 6 किलों मीटर दूरी पर बसे गांव डाबोदा में जन्में महाश्य खूबीराम यादव ने 1967 में देश के तीसरे राष्ट्रपति पद के चुनाव लडे और उस चुनाव में डाक्टर ज़ाकिर हुसैन से हार गए थे। उन्होंने बताया कि ऐसी ऐसी महान हस्तियों की जननी रही फर्रुखनगर इलाके की माटी आज अपने अस्तीत्व की जंग में पिछड रही है। सरकारों द्वारा इस इलाके की हमेशा से उपेक्षा की है। जिसके परिणाम स्वरुप यह दिन प्रति दिन विकास की मुख्यधारा से दूर होता जा रहा है। अगर इस इलाके में कुछ दमखम दिखाई देता है तो वह किसी की दी हुई सौगात नहीं बल्कि इलाके के जन्मे वीरों, किसानों, कारीगरों, खिलाडियों, पशुपालकों और जागरुक लोगों की देन है। उन्होंने समय की धारा के साथ संर्घष करके अपने अस्तित्व को बनाये रखा है। अगर सरकार फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देती है तो इलाके के सोये भाग्य उदय हो जाएगें। गुरुग्राम दिल्ली की भांति अपना फर्रुखनगर भी विकास की दौड़ में भागीदार होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा, खुशहाल इलाके में इसका भी नाम शुमार हो जाएगा।