यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, छह लोग घायल

नई दिल्ली : यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, लेकिन कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक हादसा दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी। दनकौर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह पलट गई।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में 45 वर्षीय हरी राम पुत्र लल्लू निवासी फर्रुखाबाद, 22 वर्षीय गोपी पुत्र गुडडू निवासी कुईया हरदोई और 19 वर्षीय अमन पुत्र रामावीर निवासी फर्रुखाबाद की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।