पुलिस ने गिरफ्तार किया 26 जनवरी को लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत !

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाले एक आरोपित जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वह स्वरूप नगर का रहने वाला है और वह 26 जनवरी को तलबार भांजने वाले मनिंदर सिंह के साथ भी मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
पूछताछ में स्वरूप नगर के सिंधी कालोनी निवासी आरोपी ने बताया कि वह कृषि कानून विरोधी आंदोलन से खासा प्रेरित था। गणतंत्र दिवस के दिन वह अपने पांच साथियों के साथ मोटरसाइकिल से सिंघु बार्डर से मुकरबा चौक होते हुए ट्रैक्टर रैली के साथ लाल किले पर गया था। वीडियो में जसप्रीत सिंह लाल किले के गुंबद पर चढ़ता दिख रहा है। वहीं, उसने स्टील का रॉड भी हाथ में ले रखा था। इसकी जानकारी मिलते पर पुलिस ने 20 फरवरी को जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को भी धर दबोचा। दिल्ली पुलिस ने गत शनिवार को अलग-अलग वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में उपद्रव करने वाले 20 लोगों का फोटो जारी किया था जिसमे जसप्रीत का भी फोटो था।