कोरोना के खात्मे की ओर हरियाणा के 8 जिले !

चंडीगढ़ : हरियाणा के आठ जिलों में पिछले चौबीस घंटे को कोई भी नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इनमें हिसार, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, कैथल, पलवल, नूंह तथा चरखी दादरी जिले शामिल हैं। कुल नये 112 पॉजिटिव में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 29 तथा यमुनानगर में 17 मरीज शामिल रहे हैं। पानीपत, रोहतक तथा फतेहाबाद में केवल एक-एक पॉजिटिव सामने आया है।
प्रदेश में अब 1382 सक्रिय मरीज हैं। यानी अब तक मिले मरीजों में केवल आधा फीसदी ही एक्टिव मरीज प्रदेश में रह गये हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अब तक 2 लाख 69 हजार 443 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इनमें 2 लाख 63 हजार 15 मरीज ठो चुके हैं। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में दो मरीजों की मौत हुयी है। इनमें एक फतेहाबाद तथा एक पानीपत की मौत शामिल है। कोरोना की वजह से अब तक 3046 लोगों की जान जा चुकी है।