हरियाणा में हैवानियत : नाबालिग मामा ने मासूम भांजी को बनाया हवस का शिकार !

पानीपत : हैवानियत की हद पार करते हुए एक मामा ने अपनी ही सात साल की मासूम भांजी के साथ दुष्‍कर्म किया। मासूम बच्ची अब जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है। वह तीन घंटे से पीजीआई रोहतक के ऑपरेशन थियेटर में है।
मामला पानीपत की एक कॉलोनी का है। यहां बिहार के जिला आरा का परिवार रहता है। पिता कपड़े की छटाई करता है। उसके एक लड़का दो लड़की हैं। सोमवार को पिता काम से बाहर गया था। घर पर अन्‍य परिवार के सदस्‍य थे। सभी दोपहर में छत पर गए थे। कमरे में सात साल की बच्‍ची और उसका मामा था।
बच्‍ची के साथ नाबालिग मामा ने दुष्‍कर्म किया। उसे परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता को फोन करके बुलाया गया। बच्‍ची की हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्‍पताल में ले गए। परिजनों को पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। जब प्राइवेट अस्‍पताल में भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे पानीपत सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाल कल्‍याण समिति को जानकारी दी। बच्‍ची की हालत में यहां भी सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां बच्‍ची का तीन घंटे से ऑपरेशन थियेटर में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।