जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : युवाओं ने डोर टू डोर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने कमर कस ली है। खंड के गांव जाटौला, मुशैदपुर, डूमा हरिनगर, खेडा खुर्मपुर, गढ़ी नत्थे खां के युवा हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगों को उप मंडल बनाने की मुहिम में जोडने और उप मंडल के फायदे समझा रहे है।
गजे सिंह, ललित चौहान, अर्जुन सिंह, मोहित, हिमांशु, विक्की, राहुल, धीरज भारद्धाज , सतीश, तारा चंद गर्ग फर्रुखनगर आदि का कहना है कि सरकार से क्षेत्र के लोग अपना हक मांग रहे है। फरुर्खनगर क्षेत्र का अन्य की अपेक्षा एतिहासिक महत्व अधिक है। यहां पर बनी प्राचीन ईमारते गोल बावडी, छतरी, विशालकाय दरवाजे, शीश महल आदि इस बात की साक्षी है। यहा के वीरों की वीरता का इतिहास गवाह है किस कदर यहा के वीरों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देकर भूमिका निभाई थी। ऐतिहासिक महत्व वाले फर्रुखनगर खंड को मात्र तहसील का ही दर्जा मिला हुआ है। जबकि वर्षों पहले ही उप मंडल का दर्जा मिलना चाहिए था। क्षेत्रवासी भोले लोग है। इसलिए राजनीतिक लोग इन्हे चुनावी दौर में चिकनी चुपडी बातों के झांसे में लेंकर अपना तो उल्लू सीधा करते रहे लेकिन अभी तक फर्रुखनगर इलाके की वर्षों पुरानी उप मंडल बनाने की मांग पर सरकार द्वारा मोहर लगाना तो दूर जनप्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी भी निभानी उचित नहीं समझी जिसका खमायाजा इलाके की जनता आज भी भुगत रही है।
क्षेत्र के पिछडेपन के कारण लोग अपने रोजी रुजगार के लिए इलाके को छोड कर गुरुग्राम दिल्ली में रहने लगे है। अगर फर्रुखनगर क्षेत्र को उप मंडल का दर्जा मिल जाये तो यहा के लोगों के भाग्य बदल जाएगें। विभिन्न छोटे बडे उद्योग, कारखाने खुलेंगे, सभी सुविधाएं उन्हे एक ही स्थान पर मुहिया होंगी। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर क्षेत्र की जनता में उप मंडल बनाने की मुहिम जिस कदर वर्तमान दौर में आंदौलन का रुप ले रही है और सांसद, विधायकों का सहयोग मिल रहा उससे प्रतीत की सरकार जनता की मुहिम पर अपनी स्वीकृति की मोहर लगाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इलाके की जनता ने इस बार सांसद और विधायक बीजेपी पार्टी के ही चुन कर भेजे है। वहीं बादशाहपुर विधान सभा से आजाद उम्मीद्वार के रुप में जीत दर्ज करने वाले विधायक राकेश दौलताबाद ने भी मनोहर लाल खटटर सरकार को सर्मथन दिया हुआ है। जो इलाके के लिए शुभ संकेत है। तीनों जन प्रतिनिधि अपने इलाके के वजूद की जंग में भागीदार होकर वकालत में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने के लिए युवा टीम डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटी हुई है।