दिल्ली में किसान परेड की इजाज़त किसान संघर्ष की बड़ी जीत : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 28वां दिन
-किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में गुरुग्राम के 30 से ज़्यादा सामाजिक संगठन होंगे शामिल
गुरुग्राम : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आन बान शान में निकाली जाने वाली किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड ऐतिहासिक होगी। किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज पूर्व सांसद और अवतार सिंह भडाना ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जाने वाली किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड ऐतिहासिक होगी।
उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में किसी भी देश में राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान में निकाली जाने वाली यह परेड आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी होगी।उन्होंने कहा कि इश्क़ परेड में लाखो ट्रैक्टर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली ट्रैक्टरों से भर जाएगी। उन्होंने कहा कि सदियों में ऐसा ऐतिहासिक दिन कभी कभी आता है। उन्होंने सभी से अपील की कि गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम के 30 से ज़्यादा सामाजिक संगठन गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि किसान ट्रैक्टर थरंगा परेड में जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम,बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़,सर छोटूराम एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी गुरुग्राम,सर्व खाप झाड़सा 360 गाँव,सरहोल तपा 12 गाँव, गुरुग्राम तपा 18 गाँव,जनवादी महिला समिति,ए आई टी यू सी,सी आई टी यू,ए आई यू टी यू सी,आई एन टी यू सी,एच एम एस,
रिको यूनियन,मारुति यूनियन,पावर ट्रेन यूनियन,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा,मुझांल यूनियन,हीरो यूनियन,परशुराम सेवादल हरियाणा,सिटीज़न काउंसिल गुरुग्राम,जन अधिकार मंच गुरुग्राम,राष्ट्रीय मतदाता मोर्चा गुरुग्राम,भीम आर्मी,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रमुख व्यक्ति एवं सदस्यगण शामिल होंगे।
धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,अटलबीर कटारिया,संदीप भारती,जितेन्द्र बबला झज्जर, होशियार सिंह कुंडू,रणबीर सिंह ठाकरान,सुधीर शर्मा,जगदीश ठाकरान,दीन बंधु दत्ता,कमांडेंट सत्यवीर धौंचक, सतबीर गुर्जर,तेज़ राम,बलकेश बाल,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,ईश्वर सिंह पातली,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,अमित नेहरा,रेखा यादव,डॉक्टर सारिका वर्मा,देविका सिवाच,आशा सिंह,नरेंद्रपाल किलहोड,राजकुमार राठी, सुधीर कटारिया,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।