गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की रिहर्सल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं लहरा पाए तिरंगा !

-सरकार द्वारा तिरंगा यात्रा रोकना आज़ाद भारत के इतिहास का काला दिन : चौधरी संतोख सिंह
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 56वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,गजे सिंह कबलाना,आर एस राठी तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने गणतंत्र दिवस पर होने वाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की रिहर्सल की।
उन्होंने बताया कि आज तिरंगा यात्रा दिन के 12 बजे से बजघेडा फलाई ओवर से शुरू हुई जिसमें लगभग सौ से ज़्यादा ट्रैक्टर तथा अन्य गाड़ियां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर शामिल हुई। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा शांतिपूर्वक चल रही थी तथा पुलिस प्रशासन को तिरंगा यात्रा का रूट पहले से ही बता दिया गया था।
उन्होंने बताया कि लगभग 12 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा चलकर जब महाराणा प्रताप चौक पर पहुँची तो पुलिस ने दोनों तरफ़ बड़े बड़े कैंटर गाड़ियां खड़ी करके तिरंगा यात्रा को रोक दिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस प्रशासन से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस हैं।जब उनसे गाइडलाइंस माँगी गई तो उन्होंने कहा ऐसी कोई गाइडलाइंस नहीं है।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा को रोकना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और पूरे देश का अपमान है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने मौक़े पर ही इस बारे में पुलिस के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पास किया और पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए ।उन्होंने बताया कि बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान गाया। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाए रखा तथा तिरंगा यात्रा को निकलने नहीं दिया। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा रोकना पूरे देश का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के इतिहास में यह काला दिन है तथा पहली बार तिरंगा यात्रा को रोक कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया है।उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस पर हज़ारों किसान अपने ट्रैक्टरों तथा अन्य गाड़ियों के साथ गणतंत्र तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की रिहर्सल में शामिल होने वालों में नवनीत रोज़, जयप्रकाश रेहडू,सतबीर गुर्जर,डॉक्टर सारिका वर्मा ,सुमन सहरावत एडवोकेट,मिनाक्षी सहरावत, रेखा यादव,बलवान सिंह दहिया,ईश्वर सिंह पातली,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,ट्रेड यूनियन काउंसिल के महासचिव अनिल पंवार,नरेंद्रपाल किलहोड,लखपत जांघू,राजकुमार राठी, सुधीर कटारिया,सतीश मराठा,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,दान सिंह तंवर,विजय यादव तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।