क्राइमहरियाणा

फरीदाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित सात गिरफ्तार 

फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पास नवलु कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मकान में छापा मारा और तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मकान मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मकान में चल रहे इस धंधे को इतनी शातिर तरीके से चलाया जा रहा था कि कुछ ही दूरी पर बनी बस अड्डा पुलिस चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घर में कोई पड़ोसी नहीं जाता था। घर में रहने वाले आसपास के लोगों से ज्यादा संबंध नहीं रखते थे। रोजाना बाहर से लोग आते थे। पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गई एक युवती की उम्र 22 साल है, जबकि दो महिलाओं की उम्र 32 साल से ज्यादा है।
मौके से चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि ज्यादातर ग्राहक एक दूसरे की जानकारी से ही आते थे। नए लोगों से संपर्क नहीं किया जाता था। थाना शहर प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि मकान अहीरवाड़ा निवासी भोलू के नाम पर है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई है। इसके अलावा एक युवती, दो महिलाओं और चार युवकों को मौके से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *