खेलदुनियाँदेशहरियाणा

अमित स्वामी इंटरनेशनल एसोसियेशन फोर दी फिलोस्फी आफ स्पोर्ट के सम्मेलन में साउ पाउलो ब्राजील आमंत्रित

रेवाड़ी : इंटरनेशनल एसोसियेशन फोर दी फिलोस्फी आफ स्पोर्ट (आई.ए.पी.एस ) के सदस्य तथा एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी को यूनिवर्सिटी आफ साउ पाउलो, ब्राजील में 1 से 4 सितम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले 53वीं
वार्षिक इंटरनेशनल एसोसियेशन फोर दी फिलोस्फी आफ स्पोर्ट के सम्मेलन में विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में विश्व भर से खेल संगठनों के पदाधिकारी तथा आई.ए.पी.एस. के सदस्य भाग लेंगे। अमित स्वामी इस सम्मेलन में खेलों का जीवन में महत्व शीर्षक पर अपना व्याख्यान देंगे। आई.ए.पी.एस के सचिव पीटर होपसीकर ने ई-मेल के माध्यम से अमित स्वामी को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।