छात्रों के सम्मान और न्याय की लड़ाई में जेजेपी मैदान में : अधिवक्ता मेघ राज यादव
गुरुग्राम : जननायक जनता पार्टी, गुरुग्राम की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पी.एस. गार्डन, हयातपुर में राष्ट्रीय सचिव कर्नल सुखविंदर राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में 16-17 अप्रैल को हिसार में पुलिस एवं जी.जे.यू. प्रशासन द्वारा छात्रों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार तथा गलत तरीके से दर्ज की गई FIRs की कड़ी निंदा की गई। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताते हुए पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की दमनकारी नीतियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में आयोजित होने वाली छात्र हित महापंचायत को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे श्री दुष्यंत चौटाला जी, पूर्व उप- मुख्यमंत्री, हरियाणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिसार पहुंचकर छात्रों की आवाज को बुलंद करेंगे और अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।
पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि जेजेपी हमेशा युवाओं, छात्रों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिसार पहुंचकर इस महापंचायत को सफल बनाएं और यह संदेश दें कि जेजेपी अन्याय के खिलाफ एकजुट है। जब-जब अत्याचार बढ़ेगा, जेजेपी का संघर्ष और तेज होगा।
आज की बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रिशीराज राणा, विद्या सागर, सतीश राघव, नरेन्द्र दहिया, अख्तर अली, अधिवक्ता मेघ राज यादव, मुकेश लक्कड़, संदीप कुंडू, दीपक डागर, रविन्द्र सिंघरोहा, सन्नी कटारिया, बल्ले चैयरमैन, समुंदर धनखड़, नागेन्द्र डागर, राहुल चौहान, विक्रम छोकर, विक्रांत कटारिया, बलराम नांदल, सोमेश सोनी, गुलाब सिंह पंघाल, सतबीर गाडौली, कप्तान कौशिक साथी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
