केजरीवाल द्वारा हरियाणा-पंजाब का भाईचारा खराब किया जा रहा है : कैप्टन अजय सिंह यादव
-हरियाणा वासियों से केजरीवाज माफे मांगी
-एसवाईएल का निमार्ण करवा, हरियाणा को दें एसवाईएल का पानी
गुरूग्राम : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ पर हक जमाने को लेकर पास किए गए प्रस्ताव से हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। इसी कडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने गुरूग्राम स्थित अपने कार्यालय झाडसा में प्रेसवार्ता कर पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत मान द्वारा यह कहना कि चंडीगढ पर हक सिर्फ पंजाब का है यह कहकर उन्होंने अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और हरियाणा का भाईचारा बिगाडने का काम किया है। किसान आंदोलन में हरियाणा और पंजाब का जो भाईचारा घहरा हुआ था उसको खराब करने की कौशिस की जा रही है। वैसे तो पंजाब द्वारा हमेशा से कहा जाता है कि हरियाणा छोटा भाई है फिर जब हरियाणा के हितों की बात आती है तो फिर क्यों हरियाणा के हितों को छिना जाता है। यदि पंजाब सरकार हरियाणा की हितेषी है तो सबसे पहले एसवाईएल का पानी अपने छोटे भाई हरियाणा को दे, जिसके आदेश माननीय सुर्पिम कोर्ट ने भी दे रखे हैं। राजीव लोगियां वाला समझौते के तहत ही सुर्पीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था। श्री यादव ने कहा आम आदमी पार्टी के मुखिया हरियाणा के हैं तो फिर हरियाणा के हक का पानी जल्द से जल्द हरियाणा को दें। कैप्टन अजय सिंह ने कहा मुनक-रावी-व्यास से जो पानी हरियाणा को मिलता है फिर भी अपने हिस्से का पानी हरियाणा द्वारा दिल्ली को दिया जा रहा है। अब केजरीवाल को जल्द से जल्द हरियाणा के हिस्से का पानी भी एसवाईएल का निमार्ण बनवाकर देना चाहिए।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा शाह कमीशन ने भी कहा था कि चंडीगढ पर पहला हक हरियाणा का है। इसलिए हरियाणा की प्रदेश सरकार को सर्वदलिय बैठक बुलानी चाहिए और विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करनी चाहिए। कैप्टन अजय सिंह ने कहा केंद्र सरकार को अहीर रेजीमेंट बनवानी चाहिए जो कि अहीर समाज का हक और बहुत पुनानी मांग भी है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा क्रीमी लेयर लगाकर ओबीसी का आरक्षण छिन्ने का काम किया जा रहा है। यदि केंद्र सरकार द्वारा जनगणना जातिय आधार पर हो जाती है तो सभी को आरक्षण का हक मिल पाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर, ओबीसी सैल के राष्ट्री मीडिया प्रभारी लाल सिंह यादव, गुडगांव उद्दोग एसोसएिशन के प्रधान प्रवीण यादव, कुलदीप कटारिया, हरपाल तवर, राजेंद्र पंचाल, निर्मल यादव, परवेश मानेसर, कृष्ण बाल्मीकि समेत कांग्रेस के अन्य नेता गण मौजूद रहे।